Tuesday, November 3, 2026
HomeभारतPM Kisan Samman Nidhi: किसानों की बल्ले बल्ले, PM किसान सम्मान निधि...

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों की बल्ले बल्ले, PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों का लंबा इंतजार आज पूरी तरह समाप्त हो गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने अपनी सबसे महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त आज 20 जून 2026 को जारी कर दी है। डीबीटी के माध्यम से किस्त की राशि सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में जमा हो गई है।

आजादी के बाद पहली बार सरकार

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित एक जनसभा से पीएम नरेंद्र मोदी ने यह राशि देश को समर्पित की। बता दें कि भारत की आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। बंगाल विजय के बाद पहली बार सूबे के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने जहां एक तरफ जनता का आभार व्यक्त किया, वहीं देश के करोड़ों किसानों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए 2-2 हजार की किस्त सीधे खातों में ट्रांसफर कर दी।

18,880 करोड़ का ट्रांसफर

इस योजना की 23वीं किस्त के तहत प्रधानमंत्री ने देश के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खातों में कुल 18,880 करोड़ रुपए की राशि डिजिटल ट्रांसफर के जरिए सीधे भेजी है।

सालाना 6 हजार का पैकेज

केंद्र सरकार की इस नीति के तहत हर पात्र किसान परिवार को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2-2 हजार रुपए की तीन समान किश्तों में बांटी जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट