खबर डिजिटल | भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की विकास दर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि “Dead Economy कहने वाले अब समझ लें, भारत एक Long Live Economy है।”
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब नेतृत्व अडिग हो, नीतियाँ सटीक और निर्णय दूरदर्शी हों, तब परिणाम इतिहास रचते हैं। यह किसानों के पसीने, वैज्ञानिकों की मेहनत और 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य का प्रदर्शन है।
यह भी पढ़ें –छीना झपटी कर वाहन छीनकर दहशत फैलाने वाले आरोपियो को थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार – Khabar Digital
उन्होंने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही (FY26) में भारत की 7.8% विकास दर को पूरी दुनिया ने देखा है। यह क्षण किसानों के लिए विशेष गर्व का है। कृषि मंत्री के अनुसार, बढ़ती अर्थव्यवस्था में कृषि की भूमिका अभूतपूर्व है और किसानों के परिश्रम व नवाचारों से कृषि वृद्धि दर बढ़कर 3.7% तक पहुँच गई है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की ओर तेजी से अग्रसर है।


