भोपाल खबर डिजिटल : सोमवार को सोना चांदी की कीमतों में तेजी देखने के बाद आज कॉमेक्स पर मामूली गिरावट रिकॉर्ड हो रही है। कॉमेक्स पर सोना $5,048.40 प्रति औंस और चांदी $80.995 प्रति औंस पर आ गया
सोना चांदी के दामो में सोमवार को तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन 10 फरवरी 2026, की सुबह होते ही सोना चांदी के दामो में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर आज गोल्ड रेट $5,048.40 प्रति औंस और चांदी $80.995 प्रति औंस पर आ गया। सोमवार को MCX पर सोने का भाव 1,58,394 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,62,745 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
एक दिन के उछाल के बाद कीमतों में गिरावट शुरू अब देखना ये है ये गिरावट कब तक गिरती
सोने चांदी की कीमतों में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यह उतार-चढ़ाव 29 जनवरी को जब गोल्ड और सिल्वर ने अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था उसके बाद से ही जारी है। उसी समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व बैंक के नए अध्यक्ष के रूप में केविन वॉश का नाम नॉमिनेट किया था। तब से शुरू हुई वोलैटिलिटी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कल की तेजी के बाद ऐसा लग रहा था कि आज भी सोने चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलेगा लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट रिकॉर्ड हो रही है।


