सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी–ऑर्डनेंस फैक्ट्री हाई स्कूल, कटनी में कक्षा 1 की छात्रा प्रगति श्रीवास्तव ने वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए A+ ग्रेड हासिल किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय एवं परिवार में हर्ष का माहौल है।प्रगति श्रीवास्तव, पिता अमित श्रीवास्तव एवं माता रामबाई श्रीवास्तव की पुत्री हैं। उन्होंने हिन्दी, अंग्रेजी एवं पर्यावरण जैसे विषयों में बेहतरीन अंक अर्जित किए हैं। इसके साथ ही सह-शैक्षिक गतिविधियों—साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद—में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर A+ ग्रेड प्राप्त किया है।विद्यालय द्वारा जारी समग्र प्रगति पत्रक के अनुसार, प्रगति ने कुल 300 में से 295 अंक प्राप्त किए हैं। व्यक्तिगत एवं सामाजिक गुणों जैसे नियमितता, समयबद्धता, सत्यवादिता, ईमानदारी एवं सहयोग की भावना में भी उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रा की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे कक्षा 2 में पदोन्नत किया है तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।वहीं, परिवारजनों ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रगति की मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।pragati-shrivastava-class-1-a-plus-resul
कक्षा 1 की छात्रा प्रगति श्रीवास्तव का शानदार प्रदर्शन, A+ ग्रेड से किया नाम रोशन
सम्बंधित ख़बरें


