P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी अजब-गजब: रंगनाथ थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप

कटनी अजब-गजब: रंगनाथ थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप

खबर डिजिटल –शहर का रंगनाथ थाना क्षेत्र इन दिनों अवैध गतिविधियों को लेकर चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आकार में छोटा होने के बावजूद इस थाना क्षेत्र में सबसे अधिक अवैध कारोबार संचालित हो रहे हैं और इन्हें स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।स्थानीय नागरिकों के अनुसार क्षेत्र में गांजे का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है। इसके अलावा गली-मोहल्लों में स्कूटी से घूम-घूम कर शराब बेचने वाले लोग आसानी से देखे जा सकते हैं, लेकिन इन पर किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि अवैध शराब विक्रेताओं को पुलिस का कोई भय नहीं है।एक ओर रंगनाथ पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ धारा 185 के तहत कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर शराब दुकानों के बाहर खुले अवैध अहाते संचालित हो रहे हैं। इन अहातों में दिन-भर खुलेआम शराबखोरी होती है, जिस पर पुलिस की चुप्पी सवाल खड़े करती है।सूत्रों के मुताबिक, बीते दिनों मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास से 70 किलो गांजा पकड़े जाने का मामला भी इसी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। आरोप है कि इस मामले में केवल 30 किलो गांजा जप्त दिखाया गया, जबकि शेष 40 किलो गांजा खुर्द-बुर्द कर दिया गया। इस प्रकरण की जांच एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया को सौंपी गई थी, लेकिन अब तक जांच का कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।इसके अलावा बीते दिनों रंगनाथ पुलिस पर एल एन टी चोरी की प्लेट बेचने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए जा चुके हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया मे भी वायरल हुआ थास्थानीय नागरिकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक सच्चाई सामने आती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट