सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– नगर निगम कटनी के वार्ड क्रमांक 32 कवस जी वार्ड में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान वार्ड दरोगा लीला अरखेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई कराई गई।अभियान के दौरान नालियों, तालाब और आसपास के क्षेत्रों की विशेष रूप से सफाई कराई गई, ताकि गंदगी और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। सफाई कार्य में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ स्वच्छता दूतों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस दौरान वार्ड में स्वच्छता बनाए रखने और नागरिकों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। नगर निगम के इस विशेष अभियान से क्षेत्र के लोगों ने संतोष व्यक्त किया और ऐसे अभियान लगातार चलाने की मांग की।
कटनी नगर निगम के वार्ड 32में चला विशेष सफाई अभियान, नालियों और तालाब की कराई गई सफाई
सम्बंधित ख़बरें


