सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– कर्मयोगी परम पूज्य बाबूजी श्रद्धेय पं. सत्येन्द्र पाठक जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा और भक्ति के साथ उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया। इस अवसर पर कटनी के कटाए घाट मोड़ स्थित सयना किड्स के पास मुख्य मार्ग पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में पं. सत्येन्द्र पाठक जी के आदर्शों, समाजसेवा और आध्यात्मिक योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन स्थल पर श्रद्धा, सेवा और समर्पण का भाव देखने को मिला। भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता निभाई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।आयोजकों ने बताया कि पं. सत्येन्द्र पाठक जी की पुण्यतिथि पर हर वर्ष इसी तरह भंडारे का आयोजन कर उनकी स्मृति को जीवंत रखा जाता है। कार्यक्रम में सामाजिक एवं धार्मिक जनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कटनी में कर्मयोगी पं. सत्येन्द्र पाठक जी की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा आयोजित
सम्बंधित ख़बरें
