P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में “स्पा सर्विस” के नाम पर ऑनलाइन ठगी, युवक से हजारों...

कटनी में “स्पा सर्विस” के नाम पर ऑनलाइन ठगी, युवक से हजारों की धोखाधड़ी

सब-हेडलाइन:

फर्जी फेसबुक आईडी और व्हाट्सऐप नंबर के जरिए ठग ने बनाया शिकार, होटल लोकेशन देकर कराया फ्रॉड

कटनी – -जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जहां एक शातिर ठग ने “गोल्डन स्पा” के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को मसाज सर्विस का झांसा दिया और उनसे पैसे ऐंठ लिए।जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने 9772816957 नंबर से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर लोगों को मसाज सर्विस का मेन्यू कार्ड भेजता था। इस मेन्यू में अलग-अलग सर्विस और “एक्स्ट्रा सर्विस” के नाम पर आकर्षक ऑफर दिखाए जाते थे।कटनी निवासी एक युवक इस झांसे में आ गया। ठग ने उसे शहर के पंकज पैलेस होटल की लोकेशन भेजी और भरोसा दिलाया कि वहां उसका स्टाफ मिलेगा। युवक जब शाम को बताए गए स्थान पर पहुंचा, तो ठग ने पहले 2000 रुपये, फिर 1000 रुपये और 300 रुपये “बुकिंग” के नाम पर फोन पे के जरिए ट्रांसफर करवा लिए।इतना ही नहीं, आरोपी ने व्हाट्सऐप पर लड़कियों की फोटो भेजकर और लालच दिया तथा पूरा भुगतान करने के बाद “टोकन और रूम नंबर” भेजने की बात कही। लेकिन पैसे मिलते ही उसने कॉल उठाना बंद कर दिया और संपर्क तोड़ लिया।पीड़ित को तब अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुका है।अपील:ऐसे मामलों को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर मिलने वाले अनजान ऑफर्स और सर्विसेस पर भरोसा न करें और बिना सत्यापन के किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान न करें।पीड़ित द्वारा इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि इस तरह के साइबर फ्रॉड से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट