Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकैलवारा फाटक तक सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन संपन्न34.65 लाख की लागत...

कैलवारा फाटक तक सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन संपन्न34.65 लाख की लागत से बनेगी सड़क, नागरिकों को मिलेगा सुगम व सुरक्षित आवागमन

खबर डिजिटल कटनी, नगर निगम द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से लगातार जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को राम मनोहर लोहिया एवं इंदिरा गांधी वार्ड अंतर्गत कैलवारा फाटक तक सड़क के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। यह महत्वपूर्ण विकास कार्य लगभग 34 लाख 65 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा।भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी एवं मेयर-इन-काउंसिल सदस्य व क्षेत्रीय पार्षद श्री उमेंद्र अहिरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी – महापौरमहापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में बालाजी नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण जैसे विकास कार्य पूर्ण किए गए हैं और कैलवारा फाटक तक सड़क का डामरीकरण उसी विकास यात्रा का अगला चरण है।उन्होंने बताया कि सीवर लाइन कार्य के कारण सड़क निर्माण में विलंब हुआ, किंतु अब सभी अड़चनें दूर कर ली गई हैं और कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाएगा। सड़क बनने के बाद क्षेत्रवासियों को जाम, धूल और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी।महापौर ने शिवाजी नगर स्थित सूर्या होटल गली की आवागमन व्यवस्था को सुधारने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की भी जानकारी दी तथा नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने और विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।डामरीकरण से आवागमन होगा सुगम – जिलाध्यक्षभाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने कहा कि सड़क डामरीकरण से हजारों नागरिकों को सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों से आमजन का जीवन स्तर बेहतर होगा।क्षेत्रवासियों की मांग हुई पूरी – पार्षद उमेंद्र अहिरवारक्षेत्रीय पार्षद श्री उमेंद्र अहिरवार ने कहा कि यह सड़क क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। खराब सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कार्य प्रारंभ होने से शीघ्र ही नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन मिलेगा।उन्होंने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।कार्यक्रम में रही व्यापक उपस्थितिकार्यक्रम में मेयर-इन-काउंसिल सदस्य श्री जयनारायण निषाद, श्री सुरेंद्र गुप्ता, श्री गोविंद चावला, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, पूर्व निगम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष संजू गर्ग, पूर्व पार्षद पार्वती निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों ने विकास कार्य प्रारंभ होने पर नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट