P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजुहला पेट्रोल पंप के पास कार में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी

जुहला पेट्रोल पंप के पास कार में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी

कटनी।(सौरभ श्रीवास्तव) शहर के जुहला पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और कुछ ही देर में बड़ी भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार से धुआं उठते ही उसमें अचानक तेज लपटें उठने लगीं। तुरंत ही स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी थी।फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट