P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीजेल की दीवारों के भीतर हिंसा का तूफान: रोहित चंचलानी हत्याकांड का...

जेल की दीवारों के भीतर हिंसा का तूफान: रोहित चंचलानी हत्याकांड का आरोपी दीपक मोटवानी फिर सुर्खियों में

कटनी। जिला जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रोहित चंचलानी हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक मोटवानी ने जेल के अंदर ही एक विचाराधीन कैदी दीपक अहिरवार के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि अहिरवार ने जेल में बंद मोटवानी की तंबाकू पकड़वाई थी, जिससे नाराज होकर उसने पिटाई कर दी।मारपीट से आहत दीपक अहिरवार ने मच्छरदानी की नुकीली तार से गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। समय रहते सिपाहियों की नजर पड़ने से उसकी जान बच गई।

घायल कैदी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे शाम तक डिस्चार्ज कर पुनः जेल भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार, कैदी दीपक अहिरवार को चोरी के आरोप में जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह हत्या के आरोपी दीपक मोटवानी और पवन पटेल के साथ एक ही बैरक में रह रहा था।घटना के बाद दोनों कैदियों को अलग-अलग बैरक में स्थानांतरित कर दिया गया है।जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि जेल के अंदर तंबाकू जैसे प्रतिबंधित पदार्थ आखिर पहुंचे कैसे।इस तरह की घटनाएं कटनी जिला जेल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट