P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीनवरात्रि व चेटीचंड पर नगर निगम अलर्ट, मंदिरों के आसपास चला विशेष...

नवरात्रि व चेटीचंड पर नगर निगम अलर्ट, मंदिरों के आसपास चला विशेष सफाई अभियान

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख पूजा स्थलों पर अतिरिक्त संसाधन तैनात

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

कटनी।
नवरात्रि एवं चेटीचंड पर्व के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शहर में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए गुरुवार सुबह से विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसके तहत धार्मिक स्थलों और उनके पहुंच मार्गों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाने की व्यापक व्यवस्था की गई।

निगम प्रशासन द्वारा मंदिरों, देवालयों और विभिन्न पंडालों के आसपास अतिरिक्त सफाई कर्मियों और संसाधनों की तैनाती की गई है। प्रमुख पूजा स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष सफाई दलों को लगाया गया है, जो नियमित झाड़ू, कचरा संग्रहण और त्वरित उठाव का कार्य कर रहे हैं। साथ ही कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से कचरे का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।

शहर के प्रमुख देवी मंदिरों—जालपा मंदिर, झंडा बाजार देवी माता मंदिर, घंटाघर काली मंदिर, गाटर घाट रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर, मरही माता मंदिर, शहीद द्वार के पास दुर्गा माता मंदिर, शीतला मंदिर, बरगवां स्थित भूमि प्रकट शारदा मंदिर, विश्राम बाबा काली मंदिर, बनखंडी शारदा मंदिर, खेरमाई मंदिर सहित विभिन्न वार्डों में स्थित मंदिरों में विशेष सफाई और चूने की लाइनिंग का कार्य कराया गया।

निगमायुक्त के निर्देशन में नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन सुबह से ही सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित निरीक्षण कर साफ-सफाई की गुणवत्ता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करें।

नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि पर्व के दौरान शहर का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के अनुकूल बना रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट