सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी--राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 26 मार्च, गुरुवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 3:00 बजे से स्थानीय शहीद स्मारक (स्टेट बैंक के समक्ष) में संपन्न होगी।संगठन मंत्री संजीव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर सामूहिक निर्णय भी लिए जाएंगे।परिषद के प्रवक्ता अनिरुद्ध बजाज ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने सुझाव साझा करें, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।बैठक को लेकर जिले के पत्रकारों में उत्साह देखा जा रहा है और इससे महत्वपूर्ण निर्णयों की उम्मीद जताई जा रही है।
पत्रकार हितों की लड़ाई को लेकर परिषद सक्रिय, 26 को बैठक
सम्बंधित ख़बरें


