P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीबिलहरी पुलिस का कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार, करहिया कला में चार...

बिलहरी पुलिस का कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार, करहिया कला में चार ठिकानों पर दबिश

महुआ शराब जब्त, लहान नष्ट… आबकारी एक्ट में 4 प्रकरण दर्ज, अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– जिले में अवैध शराब के खिलाफ बिलहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम करहिया कला में कच्ची शराब के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश में चार अलग-अलग ठिकानों से हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त कर चार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चिसीया एवं थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम करहिया कला में दबिश देकर रामदुलारी मांझी, चंद्रकला नरगड़िया, अंगुली सनोडिया और देववती नरगड़िया के कब्जे से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। साथ ही मौके से भारी मात्रा में लहान भी जब्त कर नष्ट कर दिया गया।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक चार प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट