P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमंदिरों को निशाना बनाकर सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश, 5 वारदातों का खुलासा

मंदिरों को निशाना बनाकर सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश, 5 वारदातों का खुलासा

सब-हेडलाइन:

कटनी-उमरिया में लगातार हो रही चोरियों से मची दहशत, लाखों के जेवर बरामद

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— जिले में मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला एक शातिर गिरोह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कटनी और उमरिया के 5 मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा किया है।मामला 9 अप्रैल 2026 का है, जब हीरागंज स्थित दक्षिण मुखी काली मंदिर से चांदी का मुकुट, झुमका और सोने की नथ चोरी हो गई थी। सुबह पूजा के दौरान पुजारी की थोड़ी सी लापरवाही का फायदा उठाकर चोर मंदिर से आभूषण पार कर ले गए।घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध युवक बाइक से भागते नजर आए।जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी प्रकाश दुबे उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर कटनी और उमरिया के कई मंदिरों में चोरी करना कबूल किया। आरोपी ने खुलासा किया कि चोरी का माल सराफा कारोबारी राहुल सोनी को बेचा जाता था, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने जनवरी से अप्रैल के बीच 5 मंदिरों को निशाना बनाया और सोने-चांदी के आभूषण व दान पेटी की नकदी पार की। चोरी का सामान छिपाने और बेचने का पूरा नेटवर्क पहले से तैयार था।सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए अपने ही पिता की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करता था और इसके बदले उन्हें पैसे भी देता था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए के जेवर बरामद किए हैं, जबकि एक नाबालिग को भी इस गिरोह में शामिल पाया गया है।फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और अन्य मामलों में संबंधित थानों को सूचना देकर आगे की कार्यवाही जारी है “कटनी और उमरिया में मंदिर अब सुरक्षित नहीं! आस्था के स्थानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया है… लेकिन सवाल ये है कि आखिर कब तक मंदिरों की सुरक्षा भगवान भरोसे रहेगी?”

कटनी से खबर डिजिटल के लिए संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट