खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़- कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पचमढ़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में कटनी जिले के दोनों कांग्रेस अध्यक्षों को पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का सानिध्य प्राप्त हुआ।इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने शिविर के दौरान प्रदेशभर से आए कांग्रेस जिलाध्यक्षों और उनके परिवार के सदस्यों से आत्मीय भेंट की। उन्होंने सहजता से संवाद करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।शिविर में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी के मौजूदा हालात, संगठन की एकजुटता और जनसेवा के संकल्प पर चर्चा की।राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के परिजनों के साथ भोजन भी ग्रहण किया, जिससे सभी में आत्मीयता और ऊर्जा का संचार हुआ।प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने बताया कि “राहुल गांधी ने पचमढ़ी में जिला अध्यक्षों से एक पारिवारिक रिश्ता बनाया है। अब यह अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने जिलों में कांग्रेसजनों से भी ऐसा ही आत्मीय रिश्ता कायम करें।”उन्होंने कहा कि इस शिविर ने प्रदेश कांग्रेस संगठन में नई स्फूर्ति भरी है। आने वाले समय में यह पारिवारिक सूत्र कांग्रेस को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
राहुल गांधी के सानिध्य में पहुंचे कटनी के दोनों कांग्रेस अध्यक्ष, संगठन सृजन अभियान के तहत पचमढ़ी में हुआ प्रशिक्षण शिविर
सम्बंधित ख़बरें


