सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता स्लीमनाबाद/कटनी–कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल दस्तयाब कर लिया है। बालिका को बरामद करने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अपहृत एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा स्लीमनाबाद अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को खोज निकाला।थाना स्लीमनाबाद में दर्ज अपराध क्रमांक 143/2026 धारा 137(2) बीएनएस के मामले में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बालिका की तलाश की और उसे सकुशल बरामद किया। दस्तयाबी के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उप निरीक्षक मानकी धुर्वे, महिला आरक्षक नेहा भट्ट, आरक्षक आशीष पटेल एवं सौरभ पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्लीमनाबाद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
सम्बंधित ख़बरें


