P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत झाबुआ में स्वास्थ्य शिविरों का...

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत झाबुआ में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

सीएम हेल्पलाइन पर पहले भी शिकायतें, अब शिक्षक से हाथापाई

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर को शुरू किए गए “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत जिले में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को जिला कलेक्टर नेहा मीना ने उप स्वास्थ्य केंद्र खरडुबड़ी एवं दौलतपुरा में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।कलेक्टर ने खरडुबड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं अन्य लाभार्थियों की जांच व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, एनीमिया स्क्रीनिंग, गैर-संचारी रोगों की जांच एवं टीबी की पहचान समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता न रहकर एक जन आंदोलन बने।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किशोरियों से संवाद कर आयरन युक्त आहार, हरी सब्जियाँ, फल एवं दालें लेने की सलाह दी। एक किशोरी में माइल्ड एनीमिया पाए जाने पर संबंधित रिकॉर्ड तुरंत पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में विशेष शिविर लगाकर एनीमिया जांच, पोषण परामर्श और माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता फैलाने के निर्देश भी दिए।दौलतपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं काउंसलिंग की स्थिति जानी और स्वास्थ्य विभाग को शिविर पूर्व तैयारियाँ सुनिश्चित करने को कहा।महिलाओं से संवाद करते हुए कलेक्टर ने कहा कि स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज की सशक्त नींव है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे न केवल स्वयं बल्कि आसपास की अन्य महिलाओं को भी स्वास्थ्य शिविरों से जोड़ें।निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आर.एस. बघेल, डॉ. निसार पठान, बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।

यह भी पड़े- राणापुर:स्टेट बैंक कर्मचारी ने की शिक्षक से अभद्रता, सड़क पर हुई हाथापाई

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट