खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी, 15 अगस्त– स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर आशीष तिवारी ने शनिवार को प्रातः 7:45 बजे अपने निज निवास पर ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रगान का गायन किया गया।ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम बहोरीबंद एवं डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, उपसंचालक कृषि खेलावन डेहरिया सहित संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने निज निवास एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण
सम्बंधित ख़बरें
