Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबारात पर पुलिस का हमला! कुठला थाने की दबंगई से दहला कटनी

बारात पर पुलिस का हमला! कुठला थाने की दबंगई से दहला कटनी

सबहेड:–

महिलाओं-बच्चों तक को नहीं छोड़ा, दूल्हा-दुल्हन को उठाकर ले गई पुलिस

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी। वर्दी की आड़ में बर्बरता का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। कुठला थाना पुलिस पर आरोप है कि उसने एक शांतिपूर्ण बारात को निशाना बनाते हुए जमकर लाठीचार्ज किया और महिलाओं-बच्चों तक को बेरहमी से पीटा।बताया जा रहा है कि इंदिरा नगर क्षेत्र में बारात दुल्हन के घर पहुंचने ही वाली थी, तभी पुलिस ने अचानक धावा बोल दिया। बिना किसी स्पष्ट कारण के बारातियों को धक्का देकर भगाया गया और विरोध करने पर सीधे लाठियां बरसाई गईं।आरोप यहीं नहीं थमे—कुछ देर बाद पुलिस कथित तौर पर और बल के साथ लौटी और फिर से हमला बोला। इस दौरान कई लोगों के सिर फूटे, हाथ टूटे और चीख-पुकार मच गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस कार्रवाई में महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया।हद तो तब हो गई जब पुलिस दूल्हा-दुल्हन और दुल्हन के भाई को जबरन उठाकर ले गई, जिससे शादी की रस्में बीच में ही ठप पड़ गईं। देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्हें इंसाफ देने के बजाय उल्टा उनके खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया गया। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई है और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।अब सवाल ये है—क्या वर्दी का मतलब कानून हाथ में लेना है? और क्या इस बार भी मामला दबा दिया जाएगा, या फिर जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई?

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट