सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— जिले के ग्राम बड़खेरा कला में जमीन विवाद का मामला सामने आया है19तारीख को मंगलवार जन सुनवाई मे पहुंचकर किसान ने शिकायत की है , जहां एक किसान ने अपनी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जा, फसल नष्ट करने और राजस्व अधिकारियों की कथित मिलीभगत से जमीन विक्रय किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।ग्राम बड़खेरा कला निवासी किशोरी लाल साहू ने कलेक्टर कटनी को शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि उनकी लगभग 150 वर्ष पुरानी पुश्तैनी भूमि खसरा नंबर 765/2, नया नंबर 1083 एवं 1084, रकबा 0.15 हेक्टेयर पर गांव के कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है।शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर गंडागर्दी के बल पर जमीन पर कब्जा कर लिया और खेत में बोई गई सरसों की फसल भी नष्ट कर दी। आवेदक का आरोप है कि सीमांकन प्रक्रिया में भी अनियमितता की गई तथा तहसीलदार और पटवारी की मिलीभगत से आपत्ति के बावजूद सीमांकन आवेदन स्वीकार कर लिया गया।पीड़ित किसान ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी जमीन को कथित रूप से चोरी-छिपे विक्रय कर दिया गया है, जबकि आरोपी पक्ष अपनी खरीदी गई भूमि पर पहले से काबिज है।मामले में किसान ने कलेक्टर से मौके पर जांच कर दस्तावेजों का सत्यापन कराने और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस गंभीर भूमि विवाद और राजस्व अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच किस स्तर पर करता है।
राजस्व विभाग की मिलीभगत से जमीन कब्जाने का आरोप, कलेक्टर से न्याय की गुहार
सम्बंधित ख़बरें
