Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीसात टांके लगने के बाद भी कार्रवाई नहीं? पीड़ित ने एसपी से...

सात टांके लगने के बाद भी कार्रवाई नहीं? पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

खबर digital News रिपोर्टर /कटनी— जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार चौकी अंतर्गत ग्राम टेढ़ी निवासी शिवचरण यादव ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर अपने सगे भाई गुड्डू यादव और भाभी सुनीता यादव पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार 1 जुलाई को खेत में वर्षा के पानी की निकासी के लिए कच्ची नाली बनाते समय विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।शिकायत में दावा किया गया है कि हमले में शिवचरण यादव के सिर पर गंभीर चोट आई और जिला अस्पताल में उनके सिर पर सात टांके लगाए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और महिला आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई।पीड़ित ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष लगातार रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहा है तथा परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से सभी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट