P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशस्लीमनाबाद बाजार में युवती का गुस्सा फूटा, छेड़छाड़ और ब्लैकमेल से परेशान...

स्लीमनाबाद बाजार में युवती का गुस्सा फूटा, छेड़छाड़ और ब्लैकमेल से परेशान होकर मनचले की कर दी पिटाई

aaj ki breaking news

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— जिले के स्लीमनाबाद में शुक्रवार को बीच बाजार उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने छेड़छाड़ और ब्लैकमेल से परेशान होकर एक 35 वर्षीय अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी।बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था और उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। इस बात से तंग आकर युवती ने बाजार में ही आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।घटना के दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।युवती का आरोप है कि आरोपी काफी समय से उसका पीछा कर रहा था और लगातार परेशान कर रहा था। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट