Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीयातायात पुलिस कटनी ने स्कूल बस चालकों के लिए आयोजित किया निःशुल्क...

यातायात पुलिस कटनी ने स्कूल बस चालकों के लिए आयोजित किया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

यातायात पुलिस कटनी ने स्कूल बस चालकों के लिए आयोजित किया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

कटनी -पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा 2026” अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल मार्गदर्शन में जिला यातायात पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए स्कूल बस चालकों हेतु निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर जिला चिकित्सालय, कटनी में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 100 से अधिक स्कूल बस चालकों ने अपनी आँखों की जाँच करवाई। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने हेतु वाहन चालकों की दृष्टि क्षमता की जाँच कर संभावित दुर्घटनाओं को रोकना रहा।नेत्र परीक्षण के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चालकों की आँखों की विस्तृत जाँच की गई तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। साथ ही चालकों को आँखों की नियमित देखभाल, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण तथा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर यातायात पुलिस कटनी द्वारा संदेश दिया गया कि—“सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि सुरक्षित जीवन की गारंटी है। चालकों की दृष्टि स्पष्ट होना सुरक्षित यातायात की पहली प्राथमिकता है।”यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।KATNI TRAFFIC POLICE FREE EYE CHECK-UP CAMP

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट