बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आमला में 19 से 22 दिसंबर तक 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर धर्मलाभ लिया जाएगा। जहां सद्कार्यों पर चलने की प्रेरणा देने के साथ मोक्ष के मार्ग को भी बताया जाएगा, ताकि लोगों में सद्भावना का वास हो।
108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी
इस विशाल 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर मार्गदर्शन के लिए मध्य प्रदेश जोन कार्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से दीपचंद मालवीय द्वारा यज्ञ के प्रयाज क्रम में नव चेतना केंद्र ससुंद्रा एवं लालावाडी में विचार गोष्ठी के दौरान परिजनों से चर्चा की गायत्री यज्ञ का महत्व बताया व परिजनों को यज्ञ मे समयदान देकर सह भागिता करने की प्रेरणा दी व मंडलो के गठन के बारे में बताया।
गणान्यजन रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला सह समन्वयक रविशंकर पारखे, उप ज़ोन समिति के शिशुपाल डढोरे व यज्ञ आयोजन समिति के बीच बीपी धामोडे, केके सूर्यवंशी, गायत्री परिवार के सुनील गव्हाडे, कैलाश वर्मा, नवचेतना केन्द्र ससुंद्रा के दिलीप माथनकर, संतोष कनाठे, बाबूराव सराटकर, आनंद राव खंडाग्रे, लालावाडी के गंगाराम डोंगरे, रविन्द्र धोटे, फूलचंद मोडक, नारायण डोंगरे, विश्वनाथ बिजाडे सहित काफी संख्या में परिजन मौजूद थे। उपस्थित परिजनों ने समयदान देने का संकल्प लिया।


