P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशLateri Sandipani School: सांदीपनि स्कूल के 332 में से 245 छात्र फेल,...

Lateri Sandipani School: सांदीपनि स्कूल के 332 में से 245 छात्र फेल, मचा बवाल

Lateri Sandipani School: मध्य प्रदेश के लटेरी स्थित सांदीपनि विद्यालय से सामने आए 9वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। यहां बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने से न सिर्फ अभिभावक बल्कि शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। विद्यालय के कुल 332 विद्यार्थियों में से 245 छात्र परीक्षा में फेल हो गए है।

प्राचार्य को नोटिस

सांदीपनि स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चों के फेल होने का मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस जाटव ने स्कूल प्राचार्य रामेश्वर शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्राचार्य को दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्थिति साफ हो सके।

शिक्षा अधिकारी का आश्वास

वही विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों और बच्चें के परिजनों को आश्वासन दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। जून हीने में दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, जिससे छात्रों को एक और मौका मिल सकेगा। हालांकि मामले के बाद से अभिभावकों में असमंजस और माहौल है। तो वहीं, विपक्ष ने मामले को उठाते हुए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट