झाबुआ,नावेद रजा/खबर डिजिटल/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद पहुंचेंगे। यहां वे लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योजना की 28वीं किस्त की राशि महिला हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित करेंगे। मुख्यमंत्री यहां से सिंगल क्लिक में 1.26 करोड़ से अधिक हितग्राहि महिलाओं को योजना की 28वीं किस्त सीधे उनके के खाते में ट्रांसफर करेंगे। माना जा रहा है कि यहां मुख्यमंत्री झाबुआ जिले को भी कहीं बड़ी सौगात भी देने वाले हैं।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री पेटलावद से लाडली बहनों के खातो मैं ट्रांसफर करेगे 28वीं किस्त
लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
सम्बंधित ख़बरें


