सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर के वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बुधवार को लगभग 72 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, एमआईसी सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद डॉ. रमेश सोनी सहित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में जालपा देवी एवं बिरसा मुंडा वार्ड में सड़क, नाली और सौंदर्यीकरण कार्यों की शुरुआत हुई।जालपा देवी वार्ड क्रमांक 8 में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एल.एन. खंडेलवाल के कर-कमलों से भूमिपूजन कराया गया। इस दौरान महापौर ने उनका सम्मान करते हुए कहा कि वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से शुरू होने वाले कार्य जनहित में सफल सिद्ध होते हैं।वार्ड में करीब 65 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सीसी रोड निर्माण कार्य किए जाएंगे। इनमें सिंघानिया हाउस से कपिल चौदहा हाउस, डॉ. सम्मुखदास से लच्छू सिंधी हाउस, मदन सुहाने से अंकुर जैन एवं माँ कृपा से पाठक जी के घर तक सड़क निर्माण शामिल है। इसके अलावा राकेश कुशवाहा के घर से मौर्य जी के घर तक नाली निर्माण और कवरिंग का कार्य भी कराया जाएगा, जिससे जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने महापौर और जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, पूर्व पार्षद डब्बू रजक, कमलेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष संजू गर्ग सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।वहीं बिरसा मुंडा वार्ड में खेरमाता मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती नन्हीबाई तुलाराम गोटिया की पहल पर करीब 6.75 लाख रुपये की लागत से चबूतरा मरम्मत, बाउंड्रीवॉल और गेट निर्माण कराया जाएगा। पार्षद ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास क्षेत्र की पहचान और आस्था दोनों को मजबूत करता है।
कटनी में 72 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, जालपा देवी और बिरसा मुंडा वार्ड को मिलेंगी नई सुविधाएं
सम्बंधित ख़बरें
