Nisha Mehta Nepal: मध्यप्रदेश की एक छात्रा ने नेपाल में इतिहास रचा है। प्रदेश की पूर्व नर्सिंग छात्रा निशा मेहता नेपाल सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व दिया गया है। माना जा रहा है कि यह पहली बार है जब नर्सिंग प्रोफेशन से किसी व्यक्ति को किसी देश में स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई हो।
बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान
निशा मेहता की इस उपलब्धि ने न केवल नेपाल बल्कि भारत, खासकर मध्यप्रदेश के लिए भी गर्व की बात है। निशा मेहता की शिक्षा भारत से जुड़ी रही है। उन्होंने दिल्ली एम्स से 2006 से 2010 के बीच बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने ग्वालियर स्थित ग्वालियर स्नातकोत्तर नर्सिंग महाविद्यालय से एमएससी नर्सिंग की डिग्री हासिल की।
कौन है निशा मेहता?
निशा मेहता का जन्म 7 अगस्त 1987 को कोशी प्रांत के सुनसरी जिले के इनारुवा में हुआ था। निशा मेहता ने 2026 के चुनाव में प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गईं थी। उन्होंने दिल्ली एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग से ग्रेजुएशन किया और इसके बाद वे नेपाल चली गई जहां उन्होंने बी.पी. कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान में तीन साल तक नर्स के तौर पर काम किया।


