Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशभोपालसतना में संक्रमित ब्लड चढ़ाने मामले में एक्शन, ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर...

सतना में संक्रमित ब्लड चढ़ाने मामले में एक्शन, ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर और लैब टेक्निशियन निलंबित

भोपाल/ Khabar Digital: सतना जिले में संक्रमित रक्त चढ़ाने के गंभीर प्रकरण में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई सीईओ आयुष्मान भारत डॉ. योगेश भरसट की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय जांच समिति की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

प्राथमिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर जिला चिकित्सालय सतना के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. देवेन्द्र पटेल और दो लैब टेक्नीशियन श्री राम भाई त्रिपाठी तथा श्री नंदलाल पांडे को निलंबित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, जिला चिकित्सालय सतना के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उन्हें जारी सूचना पत्र के संदर्भ में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्टीकरण समाधानकारक न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय समिति का गठन डॉ. योगेश भरसट (आईएएस), संचालक, राज्य रक्ताधान परिषद (SBTC) की अध्यक्षता में दिनांक 16 दिसम्बर को किया गया था। समिति की प्रीलिमिनरी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट