P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआलीराजपुर: आदिवासी समाज ने ईदल देवता का पूजन कर, मनाया जश्न बनाए...

आलीराजपुर: आदिवासी समाज ने ईदल देवता का पूजन कर, मनाया जश्न बनाए मिट्टी के घोड़े

चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा ग्राम सेजवाड़ा में परंपरा, आस्था और आदिवासी संस्कृति का संगम ग्राम सेजावाड़ा में श्रद्धा से मनाया गया डालू पूजन (ईदल/इनद देवता पूजन)

आलीराजपुर/ कुलदीप खराड़ीया/ खबर डिजिटल/ आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा ग्राम सेजावाड़ा क्षेत्र में आदिवासी समाज की प्राचीन आस्था और परम्परा के डालू पूजन किया। डालू पूजन को स्थानीय लोग ईदल देवता या ईद देवता के नाम से भी जानते हैं। गुरुवार को ग्राम सेजावाड़ा में पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ ईदल देव का पूजन संपन्न हुआ।


इस अवसर पर मिट्टी से निर्मित घोड़ों की स्थापना की गई, जो डालू देवता के प्रतीक माने जाते हैं। घोड़े के समीप क्षेत्र में उगाई जाने वाली विभिन्न फसलों मक्का, ज्वार, धान, बाजार सहित अनेक प्रकार के अनाज अर्पित किए गए। यह परंपरा आदिवासी समाज के प्रकृति-पूजन और कृषि से जुड़ी सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है।
पूजन कार्यक्रम में बढ़वा/भुवा (जिन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है) द्वारा पारंपरिक विधि से पूजा कराई गई। मान्यता के अनुसार, डालू पूजन की सुबह बकरे की बलि देकर बाबादेव से क्षेत्र की खुशहाली, अच्छी फसल और समाज की रक्षा की कामना की जाती है।


पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र के लोग पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में नजर आए। ढोल-मांदल की थाप, पारंपरिक गीत-संगीत और सामूहिक सहभागिता ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि डालू पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति, एकता और विरासत का जीवंत प्रतीक है।
चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा सेजावाड़ा अंचल में पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी उसी आस्था और विश्वास के साथ निभाई जा रही है, जो आदिवासी समाज की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट