कटनी खबर डिजिटल न्यूज़ – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर संयुक्त जांच दल ने बड़वारा तहसील में औचक निरीक्षण कर अवैध रूप से भंडारित धान और गेहूँ जब्त किया।ग्राम अमाड़ी में किसान भारती बीज उत्पादक सहकारी सोसाइटी समिति के गोदाम से 1466 बोरी में रखे 586.40 क्विंटल धान जब्त किए गए। इसी प्रकार, गुप्ता ट्रेडर्स के गोदाम से 1256 बोरियों में 502.40 क्विंटल धान और 78 बोरियों में 31.20 क्विंटल गेहूँ जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। संबंधित व्यापारियों से धान उपज के अभिलेख भी मांगे गए हैं।कलेक्टर तिवारी ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बिक्री का अनुचित लाभ लेने वाले व्यापारियों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है और हर दिन संयुक्त जांच दल द्वारा कार्रवाई का सिलसिला जारी है। भविष्य में और भी बड़ी कार्रवाइयां की योजना है।इस कार्यवाही में तहसीलदार श्री ऋषि गौतम, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री यज्ञदत्त त्रिपाठी और मंडी सहायक उपनिरीक्षक श्री विकास मिश्रा उपस्थित रहे।
समर्थन मूल्य का दुरुपयोग रोकने प्रशासन सख्त, बड़े पैमाने पर धान-गेहूँ जब्त
सम्बंधित ख़बरें


