P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई, तेल गोदाम-कारखाने पर छापा कलेक्टर आशीष...

कटनी में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई, तेल गोदाम-कारखाने पर छापा कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

, कई अनियमितताएं उजागरमध्यप्रदेश के कटनी जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

खाद्य तेल के गोदाम और कारखाने पर छापा मारकर भारी अनियमितताओं का खुलासा हुआ है

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी–, 4 अप्रैल। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कुठला स्थित उत्तम ट्रेडर्स के तेल गोदाम और कारखाने पर छापा मारा। यह कार्रवाई कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर की गई।अनुविभागीय राजस्व अधिकारी प्रमोद चतुर्वेदी के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की। निरीक्षण के दौरान कारखाने में विभिन्न खाद्य तेलों की पैकेजिंग गतिविधियां संचालित पाई गईं।जांच में गोदाम से कई नामी ब्रांडों के भरे और खाली टीन व प्लास्टिक डिब्बों का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ। साथ ही विभिन्न कंपनियों के स्टिकर भी भारी मात्रा में मिले, जिससे ब्रांडिंग और पैकेजिंग पर संदेह गहरा गया है।मौके पर लगभग 24.920 मीट्रिक टन तेल से भरा टैंकर भी मिला, जबकि एक अन्य टैंकर चंदिया भेजे जाने के लिए तैयार खड़ा था। इसके अलावा सतना से खाली डिब्बों की खेप भी मौके पर पाई गई।निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी के इंतजाम नदारद मिले, वहीं तेल की गुणवत्ता जांच के लिए कोई लैब या तकनीकी स्टाफ भी मौजूद नहीं था। साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई और नापतौल से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी अनुपस्थित थे।खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न ब्रांडों के तेल के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। मामले में प्रकरण तैयार कर अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट