Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशDindori News : अधूरी खुदाई बनी खतरे की वजह… डिंडौरी-समनापुर मार्ग पर...

Dindori News : अधूरी खुदाई बनी खतरे की वजह… डिंडौरी-समनापुर मार्ग पर एयरटेल की लापरवाही !

नियमों की उड़ी धज्जियां

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ डिंडौरी से समनापुर मार्ग पर एयरटेल कंपनी द्वारा नेटवर्क लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई अब दुर्घटनाओं को दावत देती दिख रही है। सड़क किनारे कई स्थानों पर खोदे गए गड्ढों को हफ्तों बीत जाने के बाद भी नहीं भरा गया है, जिससे वाहन चालकों के लिए यह मार्ग बेहद खतरनाक बन चुका है। दिन में किसी तरह चालक गड्ढों को देख लेते हैं, लेकिन रात के समय स्थिति गंभीर हो जाती है। अंधेरा होने पर बड़े गड्ढे नजर नहीं आते और कई वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने, मोड़ काटने या सड़क से उतरने जैसी परिस्थिति का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाली स्कूल बसों और दोपहिया सवारों के लिए यह स्थिति और भी जोखिमभरी है।

सरकार के आदेश की अवहेलना
सड़क या उसके किनारे खुदाई करने को लेकर सरकार ने स्पष्ट निर्देश तय किए हैं, जिनका पालन न करना दंडनीय अपराध माना जाता है। सड़क को सुरक्षित व समतल स्थिति में वापस करना, अधिकतम 48 घंटे के भीतर जरूरी है। अधूरे गड्ढे छोड़ना नियम उल्लंघन है। चेतावनी संकेत और बैरिकेट्स लगाना जरूरी है। रात में रिफ्लेक्टर टेप, बैरिकेट्स और फ्लैश लाइट लगाना कानूनी रूप से अनिवार्य है।

लापरवाही हो रही उजागर
एयरटेल द्वारा इन संकेतों को न लगाना गंभीर लापरवाही में गिना जाएगा। अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो रही है, जिसमें स्थानीय लोग डिंडौरी अधिकारियों और कंपनी पर सांठगांठ का आरोप लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुदाई अधूरी छोड़ने के बाद एयरटेल कंपनी की न तो निगरानी दिख रही है, न ही मरम्मत कार्य में कोई तत्परता। गांवों के जिम्मेदार लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि गड्ढों को जल्द भरकर सड़क को सुरक्षित नहीं बनाया गया, तो यह मार्ग किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। फिलहाल लोगों को इंतजार है कि प्रशासन और कंपनी कब इस गंभीर लापरवाही पर कार्रवाई शुरू करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट