P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशAlirajpur News : कट्ठीवाड़ा विकासखंड में व्यवस्थाओं की खुली पोल… SDM ने...

Alirajpur News : कट्ठीवाड़ा विकासखंड में व्यवस्थाओं की खुली पोल… SDM ने किया निरीक्षण

गंभीर लापरवाही हुई उजागर

अलीराजपुर/कुलदीप खराड़िया/खबर डिजिटल/ कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन में कदीवाड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अकोला स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री तपिस पांडे द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाहियां सामने आईं।

नियमित स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित
निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम अकोला का उप-स्वास्थ्य केंद्र विगत एक सप्ताह से बंद था। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा में जानकारी मिली कि संबंधित डॉक्टर सप्ताह में केवल एक दिन ही उप-स्वास्थ्य केंद्र आते हैं, जिससे ग्रामीण नियमित स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र बंद रहने के कारण उन्हें इलाज के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी झेलनी पड़ रही है।

आंगनवाड़ी केंद्रों का भी किया निरीक्षण
औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम पांडे ने ग्राम अकोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि ग्राम में कुल 6 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 2 आंगनवाड़ी केंद्रों पर पिछले एक वर्ष से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त पोषण आहार नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में ब्लॉक कार्यालय को कई बार सूचना देने के बावजूद विभाग द्वारा समय पर पोषण आहार एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके चलते छोटे बच्चों सहित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन
इसके अतिरिक्त, उचित मूल्य दुकान के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि विगत दो माह से चावल एवं नमक का वितरण नहीं किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। अनुविभागीय अधिकारी तपिस पांडे ने इन सभी लापरवाहियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण आहार, खाद्य सामग्री एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट