P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशAlirajpur News : शासकीय महाविद्यालय भाबरा में एचआईवी, एड्स जागरूकता पखवाड़ा

Alirajpur News : शासकीय महाविद्यालय भाबरा में एचआईवी, एड्स जागरूकता पखवाड़ा

पखवाड़ा उत्साहपूर्वक संपन्न

भाबरा (चंद्रशेखर आजाद नगर)/आलीराजपुर/कुलदीप खराड़िया/खबर डिजिटल/ शासकीय महाविद्यालय भाबरा में रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एचआईवी/एड्स जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक किया गया। पखवाड़े का उद्देश्य युवाओं के माध्यम से समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति सही जानकारी और जागरूकता फैलाना रहा।

रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन
इस दौरान महाविद्यालय परिसर सहित गांवों और नगर क्षेत्र में जागरूकता व्याख्यान, जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला, पोस्टर निर्माण, रंगोली, स्लोगन लेखन, तात्कालिक भाषण जैसी विविध रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए समाज को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता
रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रो. कमलेश गणावा ने कहा कि एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूकता की कमी के कारण यह बीमारी समाज में फैलती है। ऐसे में विद्यार्थी अपनी भूमिका निभाते हुए निरंतर अपने परिवारों, गांवों और आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता का कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

सफलतापूर्वक संपन्न हुईं गतिविधियां
पूरे पखवाड़े की गतिविधियां महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. वाखला के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। कार्यक्रमों के आयोजन में डॉ. शुभम चौहान, प्रो. दिलीप गरवाल, प्रो. विजय कुमार अलावे सहित समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ का सक्रिय सहयोग रहा।

ज्ञानवर्धक रहा जागरूकता पखवाड़ा
यह जागरूकता पखवाड़ा न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति सकारात्मक सोच और सही जानकारी फैलाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट