P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआदिवासी समाज का बड़ा फैसला… आलीराजपुर से निकलकर आया बड़ा संदेश

आदिवासी समाज का बड़ा फैसला… आलीराजपुर से निकलकर आया बड़ा संदेश

18 फलियों की बैठक में शराब-डीजे पर रोक

आलीराजपुर/कुलदीप खराड़ीया/खबर डिजिटल/ आलीराजपुर की बरझर ग्राम पंचायत में सामाजिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। पंचायत के 18 फलियों के समाजजनों ने मिशन D3 के तहत बैठक आयोजित कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब से गांव में शादी, उजवन (नुक्ता) और अन्य कार्यक्रमों में अंग्रेजी शराब पिलाना, भाटी लाना या मांगकर पीना पूरी तरह बंद रहेगा। साथ ही डीजे पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, हालांकि शादी में स्पीकर बजाने की अनुमति दी गई है।

अबकी बार समाज ने लिए कड़ा निर्णय
शादी से जुड़े प्रमुख निर्णय
देज-देज़ा (दहेज) – ₹2,25,000 तय किया गया।
लाग-भाग – ₹25,000 निर्धारित।
चांदी (लड़की पक्ष) – 250 ग्राम।
चांदी (लड़का पक्ष) – 500 ग्राम।
सामाजिक अनुशासन के लिए दंड
नाबालिग लड़का-लड़की के भाग जाने पर – ₹1,51,000 का दंड (देना और लेना दोनों)।
जबरदस्ती लड़की पकड़ने पर – ₹51,000 का जुर्माना।
पहली पत्नी रहते दूसरी शादी करने पर – ₹5,51,000 का दहेज देना होगा।
अन्य पारंपरिक खर्च तय
भागजड़ाई – लड़की पक्ष ₹4,000, लड़का पक्ष ₹6,000 (कुल ₹10,000)।
पुजाराना – ₹2,000।
हा-हो / नक्की-ना – ₹2,000।
धारना – ₹500।
तड़वीना – ₹2,000।

सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
यह निर्णय 09 मार्च 2026 को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में सरपंच हिमसिंह बारिया, तेरसिंह तड़वी, छगन तड़वी, रतना तड़वी, वैस्ता तड़वी, झीतरा तड़वी, भारता तड़वी, चौकीदार दिनेश, हिमसिंह, ललित, वालचंद, सोमला पंच, मासूम, चुने सिंह, रमण, सेवला, करण, काजू, सतेसिंह, समैश, बापू, मदन, लसिया, बलु, नारू, राजेश, अमरसिंह, चैना, नरेश, गोपाल, ललित सहित कई जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। गांव के समाजजनों का मानना है कि इन फैसलों से समाज में अनुशासन बढ़ेगा, अनावश्यक खर्च रुकेगा और सामाजिक बुराइयों पर नियंत्रण लगेगा। ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट