राणापुर, नावेद रजा/खबर डिजिटल/एक 8 वर्षीय बालक रास्ता भटककर बस स्टैंड पर मिला। वह अकेला था और अपने बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा था। मामले की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को 11 सितंबर 2025 की रात्रि 7:41 बजे प्राप्त हुई।सूचना पर रानापुर क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन तुरंत मौके पर पहुँचा। प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह और पायलट माधव सिंह ने बच्चे को संरक्षण में लिया और स्नेहपूर्वक बातचीत कर उससे जानकारी जुटाई। बच्चे ने अपना गाँव दातेड़ बताया। इसके बाद पुलिस ने गाँव के सरपंच से संपर्क कर परिजनों का पता लगाया।डायल-112 टीम बच्चे को उसके गाँव ले गई, जहाँ परिजन की पहचान और सत्यापन के बाद मासूम को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया गया।
राणापुर:बस स्टैंड पर मिला 8 वर्षीय मासूम, डायल-112 जवानों ने परिजनों से मिलवाया
सम्बंधित ख़बरें


