Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीअरिंदम होटल के स्विमिंग पूल के पास बैठे वृद्ध को अचानक आया...

अरिंदम होटल के स्विमिंग पूल के पास बैठे वृद्ध को अचानक आया अटैक, पानी में गिरने से मौत


अरिंदम होटल के स्विमिंग पूल के पास बैठे वृद्ध को अचानक आया अटैक, पानी में गिरने से मौत

कटनी – माधव नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल अरिंदम में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। समारोह में शामिल होने आए ईश्वर दास जानवानी (72 वर्ष), पिता आलमचंद, निवासी हैदराबाद, होटल के अंदर बने स्विमिंग पूल के पास बैठे थे तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। अटैक के कारण वे संतुलन खो बैठे और सीधे स्विमिंग पूल में गिर पड़े।

होटल कर्मचारियों और परिजनों द्वारा तत्काल बाहर निकाले जाने के बावजूद वृद्ध को बचाया नहीं जा सका। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर जिला अस्पताल के पीएम हाउस में पोस्टमॉर्टम करवाया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट