P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआनंद विभाग द्वारा बच्चों के तनाव मुक्ति हेतु खेलकूद गतिविधियों का आयोजन

आनंद विभाग द्वारा बच्चों के तनाव मुक्ति हेतु खेलकूद गतिविधियों का आयोजन

झाबुआ, नावेद रजा। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं आनंद विभाग प्रभारी पंकज सांवले के मार्गदर्शन में 11 से 16 अगस्त तक जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शैक्षणिक दबाव से मुक्त कर मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा आनंद की अनुभूति कराना रहा। सप्ताहभर चले इस कार्यक्रम में नींबू रेस, चेयर रेस, क्रिकेट स्पर्धा सहित विभिन्न पारंपरिक व रोचक खेल शामिल किए गए।

खेलों में भागीदारी से बच्चों में टीम भावना, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता एवं आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और विद्यार्थी सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

आनंद विभाग के समन्वय से हुए इन आयोजनों ने बच्चों के तनाव मुक्ति (स्ट्रेस रिलीज़) में सकारात्मक योगदान दिया है, जिससे शिक्षा के साथ-साथ उनके समग्र विकास को भी बल मिला है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट