P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीअमेहटा एसीसी प्लांट में फिर हादसा: डंप उठाते समय पलटी हाइवा, बाल-बाल...

अमेहटा एसीसी प्लांट में फिर हादसा: डंप उठाते समय पलटी हाइवा, बाल-बाल बचा ड्राइवर


अमेहटा एसीसी प्लांट में फिर हादसा: डंप उठाते समय पलटी हाइवा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

कटनी – अमेहटा स्थित अडानी एसीसी सीमेंट प्लांट में सोमवार को एक बार फिर हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार प्लांट परिसर में डंप उठाते समय हाइवा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा उच-नीच वाले स्थान पर खड़े होकर डंप उठाने के कारण हुआ। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ड्राइवर को चोट आई या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद एसीसी प्लांट के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मशीनों की मदद से हाइवा को सीधा करने में जुट गए।

पहले भी हो चुके हादसे, मैनेजमेंट पर उठते सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी प्लांट परिसर में घट चुकी हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन उन्हें दबा देता है। मजदूर सुरक्षा को लेकर कंपनी की लापरवाही लगातार सामने आ रही है।

बस्ती के बीच बना दिया लाल मिट्टी का डंप
गौरतलब है कि कंपनी ने बस्ती के पीछे ही लैटराइट और बॉक्साइट का डंप बना रखा है। तेज हवा चलने पर लाल मिट्टी के कण घरों में और लोगों के शरीर तक पहुंच जाते हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कंपनी प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं करता। गरीब और आदिवासी परिवारों की आवाज कंपनी की मनमानी के आगे दब जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट