Thursday, December 11, 2025
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालमध्यप्रदेश के 3 नवगठित विश्वविद्यालयों के कुलगुरू की नियुक्ति, राज्यपाल ने जारी...

मध्यप्रदेश के 3 नवगठित विश्वविद्यालयों के कुलगुरू की नियुक्ति, राज्यपाल ने जारी किए आदेश

खबर डिजिटल/भोपाल: मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने प्रदेश के तीन नवगठित विश्वविद्यालयों के कुलगुरूओं की नियुक्ति कर दी है। इन विश्वविद्यालयों में क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन; क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना; और रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर शामिल हैं। नियुक्त किए गए कुलगुरूओं का कार्यकाल 4 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, निर्धारित किया गया है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय, भोपाल के फार्मेसी विभाग के निदेशक एवं पी.सी.आई. नई दिल्ली के सदस्य डॉ. मोहन लाल कोरी को क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन का कुलगुरू नियुक्त किया है।

इसी प्रकार, बुंदेलखंड पी.जी. कॉलेज, झांसी के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. किशन यादव को क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना का कुलगुरू नियुक्त किया गया है।

रानी अवन्तीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर का कुलगुरू पद प्रोफेसर जी.एस. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स, जबलपुर के डॉ. विनोद कुमार मिश्रा को सौंपा गया है।

राज्यपाल द्वारा की गई इस नियुक्ति के बाद प्रदेश के शैक्षणिक जगत में इन तीन नवगठित विश्वविद्यालयों के माध्यम से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम जोड़े जाने की उम्मीद की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट