*विजयराघवगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार*
*शराब पीने के लिए पैसे मांगना युवकों को पड़ा भारी*
*विजयराघवगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार*
कटनी – विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पैसे न देने पर गाली-गलौज और मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।थाना प्रभारी निरीक्षक रीतेश शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर को ग्राम टीकर निवासी रामपाल लोधी (24) और गौरव लोधी (18) के साथ ग्राम के ही जितेन्द्र लोधी और शुभम लोधी ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के कड़े से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 27 अक्टूबर को दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय जेएमएफसी विजयराघवगढ़ के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में सउनि जयराम साकेत, आरक्षक अनोज कोल और चालक मज्जू कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


