P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीसहायक यंत्री आदेश जैन बने नोडल अधिकारी

सहायक यंत्री आदेश जैन बने नोडल अधिकारी


सहायक यंत्री आदेश जैन बने नोडल अधिकारी

कटनी – प्रशासनिक कार्यों में सुगमता और तेजी लाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। सहायक यंत्री आदेश जैन को निगम सीमा क्षेत्र में स्थित सभी शासकीय एवं निकाय संचालित शाला भवनों के निर्माण, विकास, आवश्यक मरम्मत, रंग-रोगन, पेयजल, विद्युतीकरण, फर्नीचर आदि मूलभूत कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह आदेश आयुक्त, नगर पालिक निगम कटनी द्वारा 03 नवंबर 2025 को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र

नोडल अधिकारी के रूप में आदेश जैन को मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956, मध्यप्रदेश लेखा एवं वित्त नियम 2018, तथा शासन के आदेशों, निर्देशों एवं निगम परिषद व मेयर-इन-काउंसिल के निर्णयों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट