P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeक्राइमएटीएम में डकैती की योजना नाकाम.. 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

एटीएम में डकैती की योजना नाकाम.. 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गैस कटर समेत अन्य सामान बरामद

छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा पुलिस ने एटीएम डकैती की योजना बनाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें चार बालिग और चार नाबालिग है, जिनके पास से गैस कटर, तलवार, लोहे की राड और अन्य सामान जब्त किया है। देहात थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक एटीएम डकैती की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए युवक को पकड़ा है, और योजना बना रहे डकैती के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और एडिशनल एसपी आशीष खरे के निर्देश में टीम गठित की गई इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

इस तरह दिया कार्रवाई को अंजाम
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि नरसिंहपुर रोड में एक खाली प्लाट में तीन मोटरसाइकिल खड़ी है और 8 से 9 लोग बैठे हैं, जिनके पास गैस कटर, तलवार, चाकू, लोहे की राडे रखी हुई है, और वहां आपस में बात कर रहे हैं। आज करीब 12 बजे गंगीवाड़ा रोड में स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम गैस कटर से काटकर उसमें डकैती डालना है। इस सूचना को मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ मौके पहुंचे और घेराबंदी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से गैस कटर सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
देहात थाना टीआई विजयराव माहोरे, महेश अहिरवार, संदीप राजपूत, मंगलसिंह, जुगल, टीकाराम, सौरभ बघेल, सूरज चौहान, शेरसिंह, बृजेश पाल, धीरेंद्र झनक, सीताराम की विशेष भूमिका रही है, एसपी अजय पांडे ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट