पटना/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ बिहार की राजनीति का मध्यप्रदेश की सियासत से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि यहां सालों से दो ही दल आपस में लड़ते रहे हैं, बीजेपी और कांग्रेस। लेकिन जब कांग्रेस के स्टार प्रचारक की सूची जारी हुई, तो उसमें दिग्गज नेता कमलनाथ का नाम नहीं था, वो क्या बिहार के लिए मुफीद नहीं या कांग्रेस ने उन्हें किनारा कर दिया है।
Bihar Congress Seats Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने 60 सीटों पर अब तक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की पहली कैंडिडेट लिस्ट में 48 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। कांग्रेस उम्मीदवारों की नई सूची के मुताबिक, पार्टी ने बरारी से तौकीर आलम को टिकट दिया है। वहीं कहलगांव विधानसभा सीट से प्रवीण सिंह कुशवाहा और सिकंदरा (सुरक्षित) सीट से पार्टी ने विनोद चौधरी को टिकट थमाया है। महागठबंधन में कांग्रेस के साथ राजद, वीआईपी, सीपीआई माले, सीपीएम और सीपीआई चुनाव लड़ रही है। हालांकि, गठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। कांग्रेस की नई सूची में वाल्मीकिनगर से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को टिकट मिला है। अररिया से पार्टी ने अबिदुर रहमान को टिकट थमाया है। इसके अलावा अमौर विधानसभा सीट से जलील मस्तान को प्रत्याशी बनाया गया है।
MP Bjp के कई नेता बिहार में सक्रिय
मध्यप्रदेश बीजेपी के कई नेताओं को पार्टी ने बिहार में जिम्मेदारी दे दी है, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, वर्तमान सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई मंत्रियों को बिहार की सीटों पर तैनात किया गया है, जोकि मतदान की तारीख से दो दिन पहले अपने प्रदेश में पहुंच जाएंगे।
कांग्रेस के स्टार प्रचारक, कार्यकर्ता प्रदेश में ही सक्रिय?
सूत्रों के मुताबिक यूपी और बिहार के चुनाव में दिग्विजय सिंह की भूमिका खास हुआ करती थी, लेकिन विवादित बयानों के कारण उनकी सभाएं कांग्रेस ने सीमित कर दी है, कहा जा रहा है कि कहीं वो चलते चुनाव कुछ कह दें और चुनाव से इतर सारे कैमरे उनकी तरफ हो जाए, ये खतरा भी कांग्रेस इन नेताओं के लिए मोल लेना नहीं चाहती, क्योंकि महागठबंधन को बड़ी मुश्किल से राहुल गांधी आगे बढ़ा रहे हैं, हालांकि जीतू पटवारी के कार्यक्रम को फाइनल करने की दिशा में एमपी कांग्रेस आगे बढ़ रही है, कहा जा रहा है कि उनके नेतृत्व में कई नेता बिहार चुनाव जाने वाले हैं।
कमलनाथ क्यों नदारद?
कांग्रेस के दिग्गज नेता, पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ का नाम बिहार के स्टार प्रचारक की सूची से गायब है, पार्टी सूत्रों के मुताबिक वो बिहार में कुछ सीटों पर सभा ले सकते हैं, लेकिन सवाल खास है कि एमपी से उनका नाम बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में नहीं होना, राहुल गांधी की पसंद को जताता है।


