सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी
बियर की बोतल से सिर फोड़ा, डंडों से पीटा — पुलिस की देरी पर भड़का आक्रोश
कटनी /बरही।बरही –नगर के विजयराघवगढ़ रोड स्थित देसी-विदेशी शराब दुकान पर रविवार सुबह करीब 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने एक युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर लहूलुहान हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरही निवासी 30 वर्षीय रामकृष्ण गुप्ता पिता सुशील गुप्ता शराब दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान खुल्ले पैसे को लेकर उनका कर्मचारियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने युवक के सिर पर बियर की बोतल फोड़ दी और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को तत्काल मदद की जरूरत थी, लेकिन आरोप है कि डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची।इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने आरोप लगाया कि शराब दुकान पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेची जाती है, जिसका विरोध करने पर अक्सर विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं।ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार जांच के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। ठोस कार्रवाई के अभाव में शराब माफिया के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।फिलहाल, मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।attac


