P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीबैंक एजेंसी से 13 लाख की चोरी का खुलासा, चंद घंटों में...

बैंक एजेंसी से 13 लाख की चोरी का खुलासा, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी:–माधवनगर थाना क्षेत्र में बैंकिंग एजेंसी से लाखों रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गई अधिकांश नगद राशि बरामद कर ली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी अमित जैसवानी (40 वर्ष), निवासी कैरन लाइन, पानी की टंकी के पास, थाना माधवनगर, अपने घर से फिनो पेमेंट बैंक के डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट का संचालन करते हैं। उनके यहां जिले के माइक्रो फाइनेंस एजेंट नगद राशि जमा करते हैं, जिसे वे विभिन्न बैंकों में जमा कराते हैं।वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन एवं बैंक अवकाश के कारण उनके पास करीब 13 लाख रुपये नगद रखे हुए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा पूरी राशि चोरी कर ली गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कटनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की।पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई।जांच के दौरान जानकारी मिली कि संदिग्ध जबलपुर की ओर भाग रहा है। इस पर स्लीमनाबाद और सिहोरा थाना पुलिस की मदद से घेराबंदी कर आरोपी मगन यादव उर्फ राजवीर (46 वर्ष), निवासी कुठला, कटनी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई राशि में से 12,51,995 रुपये नगद, घटना में पहने कपड़े तथा वारदात में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जब्त किया है।कार्रवाई में शामिल टीम:थाना प्रभारी संजय दुबे, उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक अजीत बागरी, भूवनेश्वर बागरी, आरक्षक लोकेन्द्र, नवीन शुक्ला, महिला आरक्षक आरती सहित स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश समन एवं सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट