सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— साहित्य प्रेमियों के लिए 23 मार्च 2026 का दिन खास होने जा रहा है, जब शहर में भव्य बारडोली साहित्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन म.प्र. हिंदी साहित्य सम्मेलन जिला इकाई कटनी और इंटेक कटनी चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में स्यानमार्ग कंपाउंड में आयोजित होगा।इस साहित्यिक महाकुंभ में देश के कई प्रतिष्ठित कवि, कथाकार और साहित्यकार अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी, कवि और कथाकार राजीव शर्मा होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लब्धप्रतिष्ठ कवि अष्टभुजा शुक्ल करेंगे। वहीं विशेष रूप से आमंत्रित साहित्यकारों में वरिष्ठ कवि उदय प्रकाश, सुविख्यात कहानीकार तरुण भटनागर, उपन्यासकार देवेन्द्र कुमार पाठक और मुंबई से चर्चित कहानीकार विमल चंद पांडे शामिल रहेंगे।इसके अलावा मंच पर नवगीतकार रामनिहोर तिवारी, कवि लोकनाथ, विवेक चतुर्वेदी, दीपक जायसवाल, विभूति तिवारी और नई दिल्ली की चर्चित गीतकार इति शिवहरे भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।कार्यक्रम के दौरान व्याख्यान, कहानीपाठ और कवितापाठ जैसे विविध साहित्यिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिससे कटनी का साहित्यिक माहौल और समृद्ध होगा।आयोजकों का कहना है कि यह उत्सव न केवल साहित्यकारों के लिए मंच प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं को साहित्य से जोड़ने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
कटनी में सजेगा साहित्य का महाकुंभ, देशभर के दिग्गज रचनाकार जुटेंगे
सम्बंधित ख़बरें


