P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालBhopal RGPV : कॉलेज की कैंटीन के खाने में निकली छिपकली, स्टाफ...

Bhopal RGPV : कॉलेज की कैंटीन के खाने में निकली छिपकली, स्टाफ ने खाकर बोला…

Bhopal RGPV : राजधानी भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला विश्वविद्यालय की कैंटीन के खाने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि छात्रों ने भोजन में छिपकली मिलने का आरोप लगाया है।

वीडियो वायरल, बढ़ा मामला

बताया जा रहा है कि घटना 18 मार्च की है, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। वीडियो वायरल होते ही छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है और विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

छात्रों का आरोप, स्टाफ का दावा

छात्रों का कहना है कि उन्हें परोसे गए खाने में छिपकली जैसी आकृति मिली। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो कैंटीन स्टाफ ने उसे छिपकली मानने से इनकार कर दिया। आरोप है कि स्टाफ ने उस संदिग्ध टुकड़े को उठाकर खुद खा लिया और दावा किया कि वह केवल शिमला मिर्च का हिस्सा था।

जांच समिति गठित

मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है। संस्थान के डायरेक्टर का कहना है कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट